JharkhandPolticalRanchi

JMM में कल्पना सोरेन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, महाधिवेशन में हो सकती है घोषणा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की राजनीति में तेजी से उभर रही झामुमो विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्हें केंद्रीय महासचिव या महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी

कल्पना सोरेन को पार्टी में अहम पद मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने उन्हें झारखंड की राजनीति का “धूमकेतु” बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा, लेकिन इस मुश्किल समय में कल्पना सोरेन ने पार्टी के लिए जो काम किया, वह झामुमो के लिए अमूल्य संपत्ति की तरह है।

महाधिवेशन में हो सकती है घोषणा

सूत्रों के अनुसार, झामुमो का केंद्रीय महाधिवेशन फरवरी या मार्च में होने की संभावना है, जहां कल्पना सोरेन की नई जिम्मेदारी की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इस मुद्दे पर भाजपा ने झामुमो पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि जब हेमंत सोरेन जेल गए थे, तभी से कल्पना सोरेन को आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि झामुमो में योग्य नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन पार्टी की कमान हमेशा सोरेन परिवार के हाथों में ही रखी जाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, मां ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि दी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु:प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत देने से किया इनकार

Khabar365newsसुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त...