Jharkhand

श्राद्धकर्म में हुए विवाद में चाकूबाजी, तीन लोग जख्मी

Share
Share
Khabar365news

GODDA : श्राद्धकर्म में हुए आपसी विवाद के बाद रिश्तेदारों के बीच चाकूबाजी की घटना हो गई. मामला गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढुंढरी गाव का है. गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे श्राद्धकर्म के दौरान गांव के ही पूरण मांझी अजीत मांझी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पुरण मांझी ने अपने पोते के साथ मिलकर चाकू चला दिया. चाकूबाजी में श्राद्धकर्म में शामिल होने बाहर से आए तीन रिश्तेदार घायल हो गए. घायलों में अवनी कांत मांझी, अजीत मांझी व प्रभु पुर्वे शामिल हैं. घरवालों ने बताया कि श्राद्धकर्म में पगड़ी बन्धन की रस्म हो रही थी. इसी क्रम में बिहार के बांका से आए रिश्तेदार पुरण का झगड़ा दामाद से हो गया.

कुछ देर बाद वह एक अन्य बाहरी व्यक्ति को लेकर आया और चाकू चलाने लगा. इस घटना में दो छोटे लड़के जो भोज खाने आ रहे थे, उन्हें चाकू लग गया. धायलों को एंबुलेंस से गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से गंभीर रूप से जख्मी अजीत मांझी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबिहारबोकारो

चास नगर निगम में फिर लहराया भोलू पासवान का परचम,

Khabar365newsचास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान...