Uncategorized

*पीटीपीएस विधायक कार्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी एक दिवसीय चिंतन कार्यशाला सह वन भोजन कार्यक्रम हुआ आयोजन.दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में पीटीपीएस विधायक कार्यालय में आज पतरातू प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय चिंतन कार्यशाला सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा विधायक अंबा प्रसाद एवं झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं अपने समस्याओं को विधायक एवं पूर्व मंत्री के पास रखने का काम किये जिसे विधायक ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सभी कार्यों का निष्पादन कर लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में ज्वाइन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें ए के दतों पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार साहु के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा एवं सेंट्रल सौन्दा के डॉक्टर वरुण कुमार कर्ष, तनवीर आलम ग्राम चिटो से जयकुमार गंजू ,सीताराम गंजू, रामचंद्र गंजू ,किशुन गंजू, रामदेव गंजू ,सुरेंद्र मुंडा ने कांग्रेस का दामन थामा । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल एवं संचालन गुलाब जल विधायक प्रतिनिधि अमित साहू ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित पतरातू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयंत तूरी, योगेंद्र सिंह खरवार, असगर अली, मुखिया कोमिला देवी ,जगदीश साव, दिलेश्वर साव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा लखन मुंडा, अनिल सिंह शहजादा तालिब मोहम्मद हसीब , आरिफ खान संजय सिंह ,बितका बाउरी, चंदन प्रसाद रमेश बेदिया , शमीमा बानू मीना राय सरिता देवी जावित्री देवी सोनी देवी निर्मला देवी इंदु मिश्रा हेमा देवी रीना देवी चंचला कक्षा,मुजफ्फर हुसैन, इमरान अंसारी बलदेव राम खजांची राम, बच्चन पांडे ,शमशुद आलम, राजेश बेदिया, सैम खान देवकांत शर्मा ललन सिंह मजदूर नेता नरेश महतो ,सुरेश साव, शंकर पासवान मुन्ना अंसारी मुस्तफा अंसारी अजय पासवान फिरदोस आलम पिंटू अग्रवाल संजीव सिंह अनिल सिंह संजय यादव रमाकांत दुबे अलीम अंसारी राम कुमार महतो रियाज अंसारी रबानी अंसारी देवा साहू अब्दुल हमीद कमलनाथ प्रसाद बलदेव राम सुनील महतो संजय बेदिया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...