Home Jharkhand स्कूल वैन को पुलिस का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चालक घायल; बाल बाल बचे बच्चे
Jharkhand

स्कूल वैन को पुलिस का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चालक घायल; बाल बाल बचे बच्चे

Share
Share

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस घटना में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि बच्चे सुरक्षित रहे. जिस तरह से यह टक्कर हुई है, गनीमत रही कि इस घटना में बच्चे बाल बाल बच गये. स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में बहस हुई मौके पर मौजूद प्रत्याशियों के मुताबिक पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में किसी बात को लेकर बहस हुई. उसके बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, फिर पुलिस की स्कॉर्पियो ने पीछा करके स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं पुलिस वहां पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण 20 परीक्षा...

ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...