पेशरार प्रखंड प्रमुख सीता देवी के द्वारा वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण किए जाने से वृद्धजनों को अब ठंड से मिलेगी निजात!
लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट
पेशरार लोहरदगा:- जिले के पेशरार प्रखंड के अति सुंदरवर्ती एवं पहाड़ी क्षेत्र के रोरद पंचायत के विभिन्न गावों में दौरा करके प्रखंड प्रमुख सीता देवी के द्वारा निशुल्क तरीके से जरूरतमंदों के बीच ठंड में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए वृद्धजनो और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया इस दौरान पंचायत क्षेत्र के चांदगो गोमिया पुतरार जैसे कई गावों में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच लगभग 120 कंबल का वितरण किया गया इधर कंबल पाकर सभी वृद्धजनों ने प्रखंड प्रमुख सीता देवी को दिया धन्यवाद मौके पर पंचायत समिति सदस्य सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।





Leave a comment