Hazaribagh

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को मिली दिल्ली चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी

Share
Share
Khabar365news

दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विस क्षेत्र का संभालेंगे राजनीतिक प्रबंधन

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 में एक बड़ी और महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। उन्हें दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक प्रबंधन का जिम्मे सौंपा है। चुनाव के दरम्यान ये दोनों विधानसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल की गतिविधि दिखेगी। सांसद मनीष जायसवाल अपने कुशल राजनीतिक चुनाव प्रबंधन, क्षमता और विद्वता का पिछले बिहार विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कर्नाटक विधानसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन कर प्रदर्शित कर चुके हैं। बीते झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांच में से चार विधानसभा और हजारीबाग जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में उनका अहम योगदान रहा था ।

सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और यहां की जनता बेहद उत्साहित हैं और अपने सांसद को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहें हैं साथ ही विश्वास जाता रहें हैं कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने में मदद पहुंचाएंगे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...