Uncategorized

*रफ्तार का कहर।कोठार पुल मोड़ स्थित टैंकर ने मारी कार को टक्कर,दुर्घटना में कार पलट गई,तीन गंभीर रूप से घायल*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले में इन दिनों सड़क दुघर्टना आम बात हो गई है जिले में आय प्रतिदिन दिन सड़क दुघर्टना की खबर सुन सकते हैं ऐसा ही घटना फिर आज रात नेशनल हाइवे 33 फोरलेन के रामगढ़ कोठार पुल मोड़ पर हुई जहां रांची से हजारीबाग जा रहे आइटेन कार जेएच 02 जेड-2809 को एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामगढ़ थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में कार चालक सलाउद्दीन राजन, मो. रफीक, मो. जाहिद, मो रिजवी शामिल हैं।कार चालक ने बताया कि वे सभी पगमल हजारीबाग के निवासी हैं। ये लोग अपने एक रिश्तेदार को रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन में बैठाकर हजारीबाग लौट रहे थे। इसी बीच कोठार पुल के मोड़ पर एक टैंकर ने धक्का मारते हुए भाग गया। कार पलटने के बाद सभी घायल कार में चिल्ला रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे रोड सेफ्टी के इंजीनियर ऋषि कांत ने लोगों की मदद से घायलों को कार के अंदर से निकाला। कार में फंसे लोगों को काफी चोट आई थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। मौजूद लोग कार से धुआं उठता देख आग लगने के भय से मदद करने से भी कतराते रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...