Home Jharkhand कैनाल में पानी छोड़ने की मांग पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Jharkhand

कैनाल में पानी छोड़ने की मांग पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Share
Share

चांडिल : चांडिल प्रखंड के रूदिया पंचायत के किसानों का गरमा धान की फसल पानी की कमी के कारण नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है. खेतों में सिंचाई के लिए पानी की समस्या को देखते हुए, शनिवार को रूदिया पंचायत के किसानों ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना चांडिल बांध के अधीक्षक अभियंता और कार्यपालिक अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले रूदिया पंचायत के किसानों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया है. किसानों का कहना है कि अगले दो दिनों में यदि केनाल का पानी खेतों तक नहीं पहुंचा, तो वे बृहद आंदोलन करेंगे.

सूख रहा धान का बीज किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में यह बताया गया कि धान उनकी मुख्य फसल है, जिससे उनका परिवार चलता है. पिछले चार-पांच दिनों से केनाल का गेट बंद होने के कारण किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसल सूखने लगी है और मिट्टी में दरारें पड़ने लगी हैं. इतना महंगा बीज खरीदकर बोया गया, धान अब पानी की कमी के कारण सूखकर मरने की स्थिति में है. सामूहिक आंदोलन की चेतावनी किसानों ने 30 जनवरी को संबंधित कार्यालय में जाकर मौखिक रूप से अपनी समस्या उठाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया. इसके बाद किसानों ने एक बार फिर शनिवार को संबंधित कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में केनाल में पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे सामूहिक रूप से बृहद आंदोलन शुरू करेंगे. इस मौके पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव अशुदेव महतो, जिला अध्यक्ष राधानाथ कुमार, विष्णु महतो, त्रिलोचन महतो, कालीचरण महतो, राशबिहारी महतो, युधिष्ठिर प्रामाणिक समेत कई किसान उपस्थित थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

अजित पवार की मौत की CBI जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह से की अपील

महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

आज से भारत दौरे पर प्रिंस विलियम और केट,

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन आज यानी 16 नवंबर...