Home Jharkhand कृषि विभाग महिला दीदियों के लिए ला रही है नई योजना: शिल्पी नेहा तिर्की
JharkhandRanchi

कृषि विभाग महिला दीदियों के लिए ला रही है नई योजना: शिल्पी नेहा तिर्की

Share
Share

पशुपालन भवन में आगामी बजट को लेकर विभागीय मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक

रांची : झारखंड कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आगामी बजट में किसान दीदियों के लिए नई योजना लाने का संकेत दिया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि इस बार के बजट में किसान दीदियों के लिए कुछ खास होगा। विभाग ने इस पर लगभग तैयारी पूरी कर ली है। राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बाद अगर महिलाओं के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग भी कोई नई योजना की शुरुआत करती है। तो इस पर सबकी नजर रहेगी। रांची के पशुपालन भवन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आगामी बजट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री बनने के बाद से हर माह कृषि। पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक हो रही है। इसी क्रम में रांची हेसाग के पशुपालन भवन में बजट को अंतिम रूप देने को लेकर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बैठक की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग का बजट अंतिम पड़ाव में है। अब कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के बजट को ऑन लाइन कर दिया जाएगा। मतलब विभाग अपने बजट को अब लॉक करने के मुकाम तक पहुंच गई है

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...