Jharkhand

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार 3 बाइक बरामद

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह: गावां थाना की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है. उनके पास से एक टैब भी मिला है. यह जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि माल्डा में बाइक चोरी करते हुए चोर को देखा गया है. इसके बाद पुलिस ने बताए स्थान पर पहुंचकर धरवे नावाडीह निवासी एक युवक सनोज विश्वकर्मा को पकड़कर थाना ले गई. पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर उसके साथी विक्रम यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके घर से बिना नंबर प्लेट की 3 बाइक बरामद की गई.

पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. छापेमारी में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एसआई राहुल कुणाल, प्रवेश चौधरी, देवेन्द्र कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, अशोक उरांव, सुनील कुमार, राहुल कुमार, विकास पंडित सहित अन्य जवान शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...