Jharkhand

मधुपुर की महिला की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ स्नान करने जा रही थी

Share
Share
Khabar365news

देवघर: महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रही देवघर जिले के मधुपुर की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा यूपी के चंदौली में हुआ. दरअसल, चंदौली के पास खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में मधुपुर के एसआर डालमिया रोड निवासी दवा व्यवसायी आलोक मोदी की बहन आरती उर्फ प्रिया मोदी (38 वर्ष) समेत दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि एक श्रद्धालु घायल हो गया. ये सभी महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे. दूसरी मृत महिला का नाम पटना निवासी आरती की चचेरी जेठानी बेबी उर्फ कनक है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है. सभी लोग पटना से बस पर सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे. मौत की सूचना के बाद मधुपुर के दवा व्यवसायी आलोक मोदी के घर में मातम छा गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...