भारत

BREAKING: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत

Share
Share
Khabar365news

बड़हरवा। बड़हरवा-पाकुड़ मेन रोड स्थित भीमपाड़ा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी स्कॉर्पियो से पाकुड़ से उधवा शादी के लिए लड़के से मिलने जा रहे थे। रास्ते में सामने टोटो आ गया। सिंगल रोड होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 100 फीट दूर जाकर पलट गई। हादसे में ईसाकपुर निवासी कलाम शेख (27), रोफिना बेवा (40), हलीमा बीबी (42), सैदुल शेख (70), रूना खातून (21), ताजेनमालि शेख (3), अब्दुल्ला शेख (8), आयशा खातून (4), मिस्का खातून (3), शाहिदा खातून (13) और चालक फेराजुद्दीन शेख (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को स्कॉर्पियो से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरवा पहुंचाया। डॉ. अनवर हुसैन और डॉ. सरिता टुडू ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान कलाम शेख (27) की मौत हो गई। सैदुल शेख (70), रूना खातून (21), शाहिदा खातून (13) और चालक फेराजुद्दीन शेख (27) को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरवा थाना के एएसआई रामप्रवेश दास और राजनाथ शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंगभारत

2027 से आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट

Khabar365newsनई दिल्ली। भारतीय मुद्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल नेटवर्क पर FBI का बड़ा वार, 20 हिरासत में

Khabar365newsभारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर अमेरिकी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

धोनी के 45वें जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंगभारत

FIFA World Cup 2026: कोलंबिया ने घाना को हराया

Khabar365newsस्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन करते...