BreakingJharkhand

दो नाबालिगों के साथ रांची सदरअस्पताल परिसर में सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi Gang Rape: राजधानी रांची के सदर अस्पताल परिसर के स्टाफ क्वार्टर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Ranchi Gang Rape) की घटना हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मताबिक शनिवार की सुबह पुलिस ने  मामले की जानकारी मिलते ही छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. सभी आरोपी लड़कियों के पूर्व परिचित हैं. जिनमें से दो नाबालिग हैं, जिन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है. बाकी दो बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात प्रतिमा विसर्जन के लिए सदर थाना क्षेत्र की दो लड़कियां गयी थीं. लौटने के क्रम में चार नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहलाया-फुसलाया. फिर रात में दोनों लड़कियों को लेकर सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में खाली पड़े एक कमरे में दो नाबालिग लड़के अपने साथ दो नाबालिग लड़कियों को लेकर घुस गये और घटना को अंजाम दिया. जबकि दो अन्य नाबालिग लड़के कमरे के बाहर पहरा देने लगे. जैसे ही सदर अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ को इसकी भनक लगी. सभी वहां पहुंचे और पहरा दे रहे लड़कों से पूछताछ की. इसके बाद उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर उनके दो साथी हैं. लोअर बाजार थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandRamgah

पोचरा सरना पार में समर कैंप का दूसरा दिन, बालिकाओं को मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Khabar365newsकेयर ग्रामीण विकास केंन्द द्वारा पोचरा सरना पार वार्ड नं0सात में आयोजित...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsपटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस...