झारखंडब्रेकिंग

जब एक आम यात्री की तरह रेलवे स्टेशन पर दिखे अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की राजनीति में अर्जुन मुंडा की खास पहचान है. आम लोग हों, राजनीतिज्ञ हों, कारपोरेट घराने के लोग हों या खेल का मैदान हो, अर्जुन मुंडा सभी लोगों से आसानी से घुल मिल जाते हैं. दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ महाकुंभ के स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. बीती रात वे स्नान कर वापस झारखंड लौट रहे थे. इसी क्रम में वे अपने ट्रेन का इंतजार करते आम यात्रियों के तरह स्टेशन पर बैठे दिखे. इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी साथ थीं.अर्जुन मुंडा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया है. हालांकि पोस्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि वह स्टेशन कौन सा है, प्रयागराज या कुछ और ?

इस VIDEO को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. 47 सेकंड के VIDEO  के साथ उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ की है. उन्होंने लिखा है कि महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड लौटा हूं. महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत-बहुत बधाई. इस आयोजन का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं.श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किया गया है. इस भव्य आयोजन की व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं. सभी का बहुत – बहुत आभार.

लोगों ने तारीफ के पुल बांधे
वहीं इस VIDEO  को काफी लोगों ने सराहा है. सुशील आचार्य ने अपने कमेंट मे लिखा है कि इसी को कहा जाता है आम आदमी सा व्यवहार…एक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड का कद्दावर राजनैतिक शख्सियत मान्यवर अर्जुन मुंडा जी अपनी पत्नी के साथ एक साधारण यात्रि के रूप में प्लेटफॉर्म पर अपनी सवारी के इंतजार में…मन मोह लिए महोदय. कुंभ स्नान पुण्य प्राप्ति के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...