झारखंडदेशब्रेकिंग

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का आगाज, बोले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ – रक्षा क्षेत्र में मजबूत हुआ भारत

Share
Share
Khabar365news

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का शुभारंभ

सवा लाख करोड़ के रिकॉर्ड पर पहुंचा घरेलू रक्षा उत्पाद

90 देश के साथ 900 से ज्यादा प्रदर्शक हो रहे शामिल

रांची/बेंगलुरु:  सोमवार को  बेंगलुरु में एरो इंडिया शो का भव्य उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने किया। एशिया के सबसे बड़े इस एयर शो में दुनिया भर के 90 देश शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र से जुड़े दुनिया के 900 से ज्यादा प्रदर्शक इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस शो में भारतीय सेना के द्वारा भी कई प्रदर्शनी की जाएगी। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी सहित कई देशों के प्रतिनिधि, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य क्षेत्र से जुड़ी गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

इस आयोजन को लेकर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने कहा कि यह मेरे लिए भी गौरव की बात है कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े इतने बड़े आयोजन में शामिल हो रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत ने रक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने का जो संकल्प किया है, उसका सकारात्मक और शानदार परिणाम अब दुनिया भर में दिख रहा है। संजय सेठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2025 को इयर्स ऑफ रिफॉर्म घोषित किया गया है। यह सिर्फ घोषणा नहीं है, बल्कि यह रिफॉर्म के प्रति रक्षा मंत्रालय की प्रतिज्ञा और कर्मशीलता को भी दिखाता है। इसके लिए सिर्फ मंत्रालय के स्तर पर ही निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं, बल्कि इसमें सैन्यबलों और रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों सहित अन्य समूहों की समुचित भागीदारी है। इसे तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सबके सुझाव लिए जा रहे हैं। श्री सेठ (Sanjay Seth) नेने कहा कि रक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने वाला देश बन चुका है। घरेलू रक्षा उत्पादन में सवा लाख करोड़ से भी ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर पर भारत पहुंच चुका है। भारत का रक्षा निर्यात 21000 करोड़ के रिकॉर्ड को पार कर चुका है।

सिर्फ 2 सालों में, हमने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की- रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

श्री सेठ (Sanjay Seth) ने कहा कि पिछले एयरो इंडिया से लेकर अब तक, यानि सिर्फ 2 सालों में, हमने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कई हाइ टेक्नोलॉजी के उत्पाद, जैसे एस्ट्रा मिसाइल, नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल, स्वायत्त पानी के नीचे वाहन, मानव रहित सतह पोत, पिनाका गाइडेड रॉकेट, जैसे कई उपकरण भारत में बनाए जा रहे हैं। 2 वर्षों में इतनी उपलब्धि रक्षा मंत्रालय की प्रतिबद्धता और कठिन मेहनत के साथ समर्पण का परिणाम है। आने वाले वर्षों में भारत रक्षा क्षेत्र में इससे भी कहीं अधिक तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...