Home झारखंड मधुपुर स्टेशन पर वैक्यूम ठीक करते समय चल पड़ी ट्रेन, रेलकर्मी की मौत
झारखंड

मधुपुर स्टेशन पर वैक्यूम ठीक करते समय चल पड़ी ट्रेन, रेलकर्मी की मौत

Share
Share

देवघर: जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए हादसे में ट्रेन से कटकर एक रेल यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्टेशन के वगैन विभाग में कार्यरत सीनियर फिटर सुभाष मंडल (55) के रूप में हुई. वह मधुपुर थाना क्षेत्र के चुंगलो गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी. इसी दौरान कोच एस-4 में वैक्यूम लिकेज की समस्या का पता चला. सुभाष मंडल प्लेटफॉर्म पर झुककर वैक्यूम का लीकेज ठीक कर रहे थे. तभी चालक ने ट्रेन स्टार्ट कर दिया, जिससे मरम्मत काम कर रहे सुभाष मंडल ट्रेन की चपेट में आ गए. यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया. आरपीएफ जवानों ने आनन-फानन में ट्रेन के नीचे फंसे सुभाष को बाहर निकाला. उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीएमई अविनाश कुमार, वेलफेयर इंस्पेक्टर संजय कुमार व सपन दास मधुपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड में 9.61 लाख फॉर्म-6 डिजिटाइज, 22 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया...