झारखंडदेशब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर में हुए IED ब्लास्ट में झारखंड के लाल कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी शहीद

Share
Share
Khabar365news

IED Blast Jammu: रांची-जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें सेना के कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये. एक अन्य सैन्यकर्मी के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार शहीद कमरजीत का परिवार हजारीबाग के जुलू पार्क के पास रहता है. उनके पिता का नाम अजिंनदर सिंह बक्शी और मां का नाम नीलू बक्शी है. शहादत से हजारीबाग में शोक की लहर है.

कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी अपने घर के बड़े बेटे थे. पांच अप्रैल को उनकी शादी होनेवाली थी. उनके परिवार का हजारीबाग में क्वालिटी रेस्टोरेंट है. सरदार करमजीत सिंह बक्शी अखनूर में एलओसी पर तैनात थे. उनकी टोली के जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे. उसी दौरान आतंकियों के आईईडी ब्लास्ट में कैप्टन सहित तीन सैन्यकर्मी घायल हो गये. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनके शहीद होने की खबर आयी.

कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी शादी की तैयारियों के सिलसिले में हाल ही में हजारीबाग में आये थे. 10 दिनों पहले ही वे यहां से गये थे. कमलजीत सिंह की शहादत की खबर से हजारीबाग में शोक की लहर दौड़ गयी है.

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने X पर पोस्ट कर जताया दुःख 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताते हुए लिखा ‘जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखण्ड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुःखद खबर मिली। मरांग बुरु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...