झारखंडदेश

19 फरवरी से शुरू होगा राजकीय इटखोरी महोत्सव, तैयारियों को लेकर DC ने की बैठक

Share
Share
Khabar365news

News : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज 19 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निर्धारण होते ही तीन दिनों तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का जिला प्रशासन ने रूपरेखा तय कर लिया है। इस बाबात उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विख्यात स्त्रोत गायक विपिन मिश्रा के शंखध्वनि, डमरू वादन व मंत्रोच्चार के बीच महोत्सव का शंखनाद करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मां भद्रकाली, सहस्त्र शिवलिंग तथा बौद्ध स्तूप समेत अन्य मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे। जिसके बाद मंच से द्वीप प्रज्वलित कर वे महोत्सव का विधिवत उदघाटन करेंगे। उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान समेत, हिन्दू, बौद्ध व जैन धर्मों के धर्मावलंबी व अतिथि उपस्थित रहेंगे। डीसी ने बताया कि महोत्सव के उदघाटन के बाद पहले दिन देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होगा। जिसमें इंडियन आईडल 10 के विजेता विश्वविख्यात गायक सलमान अली समेत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। डीसी के अनुसार उदघाटन के बाद पहले दिन शाम 04ः30 बजे से 05ः00 बजे तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन किया जाएगा। उसके बाद 05ः00 बजे से 05ः15 बजे तक न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके अलावे 05ः15 से 05ः30 बजे तक नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड द्वारा छउ नृत्य, 05ः30 बजे संध्या से 05ः45 बजे तक चतरा के चर्चित नीरज डांस एकेडमी के कलाकार सामूहिक डांस पेश करेंगे। उसके बाद 05ः45 बजे से 06ः15 बजे तक एवं 07ः45 बजे से 08ः15 बजे तक कॉमेडियन राजीव निगम द्वारा कॉमेडी के माध्यम से लोगों को लोटपोट किया जाएगा। वहीं 06ः15 बजे सेे 07ः45 तक भोजपुरी लोकगायिका चंदन तिवारी समां बांधेगी, 08ः15 बजे से 10ः15 बजे तक सलमान अली के गीतों पर लोग झूमेंगे।

डीसी ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक सेमिनार का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 06 बजे से 06ः15 बजे तक सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप द्वारा योगासन, 06ः15 बजे से 06ः30 बजे तक साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, 06ः30 बजे से 06ः45 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा के बाल कलाकारों द्वारा डांस, 06ः45 बजे से 07ः00 बजे तक मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, 07ः00 बजे से 08ः00 तक मुंबई के रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड गायन व रात 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक हिंदी सिनेमा की चर्चित गायिका जॉली मुखर्जी बॉलीवुड गीतों से समां बांधेगी।

जबकि महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः 11ः00 बजे से 01:00 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। उसके बाद देर शाम पुनः सांस्कृतिक कार्यक्रम की महफिल सजेगी। इस दौरान शाम 06ः00 बजे से 06ः30 बजे तक वर्षा ऋतृ एण्ड ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस की प्रस्तुति होगी। वहीं 06ः30 बजे से 06ः45 बजे तक अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, 06ः45 बजे से 07ः00 बजे तक सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, 07ः00 बजे से 07ः20 बजे तक अथर्व बक्सी द्वारा बॉलीवुड गायन, 07ः20 बजे से 07ः40 बजे तक गायक सह चित्रकार दिवास कुमार बॉलीवुड गीत प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद 07ः40 बजे संध्या से 07ः50 बजे तक अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, 07ः50 बजे से 08ः00 रात्रि तक आर्यन राय द्वारा गायन, 08ः00 बजे रात्रि से 10ः30 बजे तक डॉ0 विष्णु सक्सेना, पदमिणी शार्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत कवि की प्रस्तुति होगी। उसके बाद करीब 10ः30 बजे समारोह का विधिवत समापन होगा।

2011 के सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पहले रनर-अप, प्रसिद्ध गीत जय हो के साथ पार्शव गायक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले इंडियम आयडल के 10वें सिजन के विजेता सलाम अली, सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता अथर्व बक्सी, विख्यात शंखवादक विपिन मिश्रा एंव ग्रुप, न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखण्ड, नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड, नीरज डांस एकेडमी, चतरा, टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडियंस राजीव निगम, बिहार की मशहुर भोजपुरी लोकगायिका चंदन तिवारी, सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप, चतरा जिले के उभरती स्थानीय शास्त्रीय, भजन, सुफी, गजल लोकगायिका साक्षी प्रिया दुबे, नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल, चतरा के बच्चे, मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला के कलाकार, प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप, बॉलीवुड संगीत में माहिर हैं जॉली मुखर्जी, नागपुरी और खोरठा एल्बम समेत फिल्मों में काम कर चुकी वर्षा ऋतु एण्ड ग्रुप, लोकगायिका अनुज्ञा शर्मा, सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप, चतरा, पेंटिंग से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले इंडियन आईडल 11 के प्रतिभागी गायक दिवास कुमार, क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक व पुर्नजागरण फिल्म में पार्श्व गायक अभिषेक प्रधान, चतरा जिला के स्थानीय गायक आर्यन रॉय के अलावे डॉ० विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव व राजेश अग्रवाल की टीम काव्यपाठ कर लोगों को गुदगुदाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...