CrimeJharkhandRamgarh

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, थाने पहुंची पत्नी

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। वेलेंटाइन वीक अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे मौके पर प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब रहते हैं। 13 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का “किस डे” मनाया जाता है।? इस दिन एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ उसके घर में ही पकड़ लिया। इसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा। पति और उसकी प्रेमिका दोनों पुलिस की हिरासत में पहुंच गए। यह पूरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे एक घर में घटी है। पुलिस की हिरासत में मौजूद प्रेमी भीम सिंह कुशवाहा और उसकी प्रेमिका कांति देवी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा रहे थे। इसी दौरान भीम की पली संध्या कुमारी वहां पहुंची और उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। उसने भीम और कांति को कमरे के बाहर बंद कर दिया और पूरे मोहल्लने को वहां जुटाया।

संध्या कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति भीम सिंह कुशवाहा पर पिछले पांच महीना से शक हो रहा था। वेलेंटाइन वीक के दौरान उसने अपने पति का पीछा किया। गुरुवार को जब उसका पति भीम अपनी प्रेमिका कांति देवी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा, तो उसने उसे वहां देख लिया। इसके बाद उसने कांति देवी की सास पियासी देवी और अन्य लोगों को खबर की। आसपास के लोग वहां इकड्डा हुए, तभी संख्या कुमारी ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो कांति और भीम एक साथ कमरे से बाहर निकले।

भीम सिंह कुशवाहा मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। रामगढ़ में वह गोड़ियारी बागी में अपनी पत्नी संध्या कुमारी के साथ रहता है। संध्या ने बताया कि उसकी शादी 2019 में भीम के साथ हुई थी। उन दोनों ने अपना प्रेम विवाह औरंगाबाद कोर्ट में किया था। पहले तो वह मछाती बेचने का व्यापार करता था, लेकिन जब व्यापार नहीं चला तो

वह सब्जी बेचने लगाऋ इसी दौरान भीम की दोस्ती कांति देवी के पदिके जब दिनेश घर जाता था तो काति सब्जी बेचने के लिए दुकान पर आती थी। इसी दौरान कांति और भीम के बीच संबंध स्थापित हो गया।

भीम सिंह कुशवाहा और कांति देवी दोनों तीन वर्ष के बच्चों के मां-बाप है। भीम की शादी 2019 में संध्या कुमारी के साथ हुई थी। वही कांति देवी की शादी दिनेश मेहता के साथ 2017 में हुई थी। दोनों के बच्चे हैं, लेकिन वह अपने पार्टनर को लेकर खुश नहीं थे। थाने पहुंचने के बाद कांति देवी ने भीम सिंह कुशवाहा के साथ ही रहने की बात पुलिस को कही है। इधर भीम सिंह कुशवाहा ने अपनी पली संध्या कुमारी के साथ अपनी प्रेमिका कांति देवी को भी साथ रखने का वादा किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात सुन रही है। जांच के बाद पूरी कार्रवाई होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...