झारखंड

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी CSC संचालक ने बेटे के खाते में 4 लाभुकों का आया पैसे 

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले में मंईयां सम्मान योजना को लेकर गड़बड़ियां लगातार सामने आ रही हैं। पहले एक ही बैंक खाते में दो लाभुकों की राशि जाने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच अभी चल ही रही है कि अब एक ही खाते में चार लाभुकों की राशि भेजे जाने का नया मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक ने की है। उसने अपने बेटे के बैंक खाते में 4 लाभुकों की सम्मान राशि डाल दी। इस मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

सीएससी आईडी रद्द करने की मांग
बीडीओ ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक को पत्र लिखकर इस राशि की रिकवरी करने और गलत तरीके से खाता नंबर दर्ज करने पर सीएससी संचालक की आईडी रद्द करने की मांग की है। इसके अलावा, चारों लाभुकों को उनका पैसा वापस दिलाने की भी अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार, बरमसिया वन पंचायत की 4 लाभुक— सोनिया देवी, पानोमुनि हेंब्रम, यशोदा कुमारी और रधिया कुमारी ने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन सीएससी संचालक कैलाश महतो ने उनके खातों की जगह अपने बेटे अभय आशीष के बैंक खाते का नंबर पोर्टल पर दर्ज कर दिया। इसी कारण उनकी योजना की राशि अभय आशीष के खाते में चली गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 23 मई तक आंधी–बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Khabar365newsझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती...