झारखंडब्रेकिंग

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पति संजीव सिंह की तस्वीर के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। विधायक रागिनी सिंह ने अपने पति झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर के साथ पवित्र स्नान किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद विधायक ने त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने पति संजीव सिंह, पूरे परिवार समेत कोयलांचलवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। रागिनी सिंह सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचीं थीं। धनबाद से यह दूरी तय करने में उन्हें 24 घंटे से अधिक का समय लगा। रास्ते में उन्हें जाम से भी जूझना पड़ा। बता दें कि विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं। संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की साजिश का आरोप है। उनकी जमानत की लिए हाल में ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsपटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा की सीटें 150 करने की मांग, PM मोदी को पत्र

Khabar365newsझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...