झारखंडब्रेकिंग

शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने की युवती की हत्या, गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा: जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया गांव में पिछले पखवाड़े एक पहाड़िया आदिवासी युवती की हत्या हुई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती के शादी से इनकार करने पर उसके प्रेमी अनवर अंसारी ने शराब में जहर देकर उसकी हत्या कर दी थी. युवती का शव बीते 30 जनवरी को गांव के समीप जंगल से बरामद किया गया था. परिजनों ने थाने में दिए आवेदन में दुष्कर्म के बाद युवती को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के क्रम में मिले तथ्यों व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आसनबनी, गोड्डा निवासी आरोपी युवक अनवर अंसारी को पथरा हटिया से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर अनवर ने अपना अपराध स्वीकर कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि वो पूर्व से शादीशुदा है. पत्नी से उसे कोई बच्चा नहीं होने के कारण वह उक्त पहाड़िया युवती से शादी करना चाहता था. जब युवती ने शादी से इंकार कर दिया, तो उसने देसी शराब में जहर मिला कर उसे पिला दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...