Home Jharkhand सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी सह् साहित्यकार प्राणेश कुमार का हुआ देहावसान
JharkhandRamgarh

सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी सह् साहित्यकार प्राणेश कुमार का हुआ देहावसान

Share
Share

गोला(रामगढ़)। गोला(प्रधानटोला) निवासी प्राणेश कुमार(70वर्ष) का लम्बी बिमारी के बाद गुरुवार की सुबह राँची में निधन हो गया। ज्ञात हो कि उनकी माता का देहांत गत 11 फरवरी को हो गया था तथा आज उनका दशकर्मा था लेकिन विधि का विधान कौन टाल सकता है। उनका अग्निसंस्कार आज धोरधोरा मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र पुनर्वशु ने दी। स्व. प्राणेश अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री एवं एक पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

◆सांस्कृतिक प्रतिभा के थे धनी

प्राणेश कुमार हिंदी साहित्य के प्रमुख प्रगतिशील – जनवादी कवि हैं। इनकी कविताओं में जनसंवेदना सामाजिक विद्रूपता, राजनीति के दंश और जनवादी चेतना देखने को मिलती है। लगभग पाँच दशकों से लेखन में सक्रिय प्राणेश कुमार की अब तक दस कविता संग्रह, एक गीत संग्रह, एक गजल संग्रह और दो लघुकथाओं की पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकेअलावा इन्होंने दर्जन भर पुस्तकों का संपादन भी किया है। इनके पिता हिंदी साहित्य के प्रमुख कहानीकार थे। उन्होंने वर्षों दक्षिण बिहार के प्रमुख साप्ताहिक – ‘छोटानागपुर दर्पण‘ का संपादन किया। जाहिर है प्राणेश कुमार पर भी अपने पिता की साहित्यिक अभिरुचि का गहन प्रभाव पड़ा और वे लेखन की ओर खिंचते चले गए। इनकी पहली रचना संभवतः 1973 में प्रकाशित हुई, इसके पश्चात इनकी रचनाएं देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रही हैं। उनके प्रकाशित रचनाओं को “एमेजॉन” में उपलब्ध है।
उनके निधन पर अभाकाम के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव अमित सिन्हा, गोला चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा, सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, बिपीन बिहारी प्रसाद, अजीत कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र नारायण बक्शी, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, सुचीत सिन्हा, बिपुल सिन्हा, मनीन्द्र सिन्हा, श्रीकांत गोविंद, शैलेन्द्र सिन्हा, बिरेंद्र सिन्हा, अमित सिन्हा ‘मंटी’,
सहित समाज के अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

राँची में 21वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आगाज, DGP तदाशा मिश्रा ने किया उद्घाटन

राँची। झारखण्ड पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अपराध...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची के डोरंडा में किराये के मकान से युवक का फंदे से लटका शव बरामद

रांची// डोरंडा में भाड़े के मकान से युवक का फंदे से लटका...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...