CrimeJharkhandRanchiझारखंड

सदर अस्पताल से अगवा हुई बच्ची को किया गया बरामद

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के सदर अस्पताल से 17 फरवरी को अगवा की गई 7 दिन की मासूम बच्ची को रांची पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की बरामदी रांची के बेड़ो इलाके से हुई, और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की। शुक्रवार को रांची पुलिस द्वारा मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

मासूम का अपहरण और महिला की योजना

बता दें कि रांची के लोअर बाजार थाने में 17 फरवरी को बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी महिला ने कई महीनों से अपने गांव में यह अफवाह फैला रखी थी कि वह गर्भवती है, जबकि असल में वह गर्भवती नहीं थी। इस दौरान महिला रांची के सरकारी अस्पतालों का लगातार दौरा कर रही थी और एक बच्चा चुराने की योजना बना रही थी। 13 फरवरी को महिला ने रांची के सदर अस्पताल का दौरा किया और 14 फरवरी को वहां पिठोरिया निवासी सबिता देवी ने बच्ची को जन्म दिया। महिला ने सबिता की बहन (मासूम की मौसी) को झांसा देकर बच्ची को लेकर फरार हो गई।

घटना का तरीका और पुलिस कार्रवाई

आरोपी महिला ने मासूम की मौसी को यह कहकर बहलाया कि वह तंत्र-मंत्र से उपाय कर सकती है, जिससे बच्ची अपनी मां का दूध पी सकेगी। इसके बाद महिला ने बच्ची की मौसी को रांची के पहाड़ी मंदिर में ले जाकर पूजा करवाई और उसे घूंघट ओढ़ने के लिए कहा। इस बीच, महिला बच्ची को लेकर फरार हो गई।

रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की तकनीकी टीम ने आरोपी महिला को पकड़ने में मदद की और बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जो रांची के नरकोपी इलाके की रहने वाली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...