Hazaribagh

आरोग्यम अस्पताल ने चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व टीम का किया गठन

Share
Share
Khabar365news

आरोग्यम अस्पताल ने डॉ. बी.एन. प्रसाद, डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की नई पहल की

आरोग्यम अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का संपूर्ण अनुभव प्रदान करना है :– हर्ष अजमेरा

नई चिकित्सा नेतृत्व टीम के साथ हम स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाएंगे :– हर्ष अजमेरा

हजारीबाग।

मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और अस्पताल प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरोग्यम अस्पताल ने अपनी चिकित्सा नेतृत्व टीम का विस्तार किया है। इस नए बदलाव के तहत अनुभवी चिकित्सकों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है, ताकि अस्पताल की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

नई नियुक्तियां एवं दायित्व

डॉ. बी.एन. प्रसाद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. राहुल कुमार सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट,डॉ.अनिल कुमार चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप मे नियुक्ति किया गया है,अस्पताल के संचालन को और अधिक व्यवस्थित,आधुनिक एवं मरीजों की जरूरतों के अनुकूल बनाया जाएगा।

नए नेतृत्व से अस्पताल को मिलेगा नया आयाम

गुरुवार को अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने इन सभी वरिष्ठ चिकित्सकों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की आरोग्यम अस्पताल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उपचार देना नहीं, बल्कि मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करना है। नई चिकित्सा नेतृत्व टीम के मार्गदर्शन में हम मरीजों की देखभाल, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

रोगियों के लिए सुविधाओं में होगा और सुधार

नई नेतृत्व टीम के मार्गदर्शन में अस्पताल में मरीजों की देखभाल से संबंधित निम्नलिखित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे उन्नत उपचार सेवाएं हेतु अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा मिलेगी। तेज एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर मरीजों की जांच, भर्ती और इलाज की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। स्वच्छता और सुरक्षा हेतु अस्पताल के प्रत्येक विभाग में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को और बेहतर किया जाएगा।आपातकालीन सेवाओं में वृद्धि को लेकर इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि गंभीर मामलों में त्वरित उपचार उपलब्ध हो सके। अस्पताल का संकल्प है मरीजों को मिले सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा
आरोग्यम अस्पताल अपने मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नई पहल अस्पताल को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेगी।

प्रशासक जया सिंह ने कहा की आरोग्यम अस्पताल हमेशा से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां के डॉक्टरों और स्टाफ की मेहनत और समर्पण के कारण मरीजों को बेहतर इलाज और देखभाल मिलती है। अब जब अस्पताल ने अपनी चिकित्सा नेतृत्व टीम को और मजबूत किया है, तो निश्चित रूप से मरीजों को और भी उच्च स्तरीय सेवाएं मिलेंगी। डॉ. बी.एन. प्रसाद, डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. अनिल कुमार जैसे अनुभवी चिकित्सकों की नियुक्ति से अस्पताल में सुविधाओं का और विस्तार होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...