BreakingJharkhandRamgarhRanchi

रामगढ़ चुटूपालू घाटी में प्रयागराज महाकुंभ जा रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दस लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर सड़क दुघर्टना देखने को मिला जहां महाकुंभ जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैl दुर्घटना के बारे में अनियंत्रित ट्रेलर डिवाडर को जोरदार टक्कर मारते हुए रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गयाlजिसके कारण रेलिंग सड़क के बीचों बीच बिखर गईl इसकी चपेट में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन आ गईlहादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैंlजिनमें से 4 की हालत गंभीर हैlघटना के बाद घायल लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाlजहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रेफर कर दिया हैl
पिकअप वैन प्रयागराज महाकुंभ जा रही थीl इसी क्रम में हादसा हो गयाl घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का एक लेन पूरी तरह जाम हो गयाl जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची की ओर से रामगढ़ की ओर जा रहा थाl इसी क्रम में चुटूपालू घाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गयाlट्रेलर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों बीच पूरी तरह से फैल गयाlजिसकी चपेट में आगे जा रही पिकअप वैन आ गई और सड़क के बीचोंबीच पलट गईlहादसे में पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु इस दुर्घटना में घायल हो गएl जिसके बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गईl
घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गईl पिकअप वैन में सवार श्रद्धालुओं को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवायाlजहां प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों की रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैl घटना के संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली थीlजिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया थाl अनियंत्रित ट्रेलर टक्कर मारते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गया थाl जिसकी चपेट में आकर पिकअप वैन भी पलट गईlहादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालु घायल हो गएl घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया थाlजिनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना के कारण रांची से रामगढ़ मुख्य सड़क का एक लेन पूरी तरह से जाम हो गयाl फिलहाल सड़क को वन-वे किया गया हैlदुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के लिए दो-दो क्रेन लगाए गए हैंlजल्द ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर दोनों लेन को चालू कर दिया जाएगाl

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू क्षेत्र के तीन फीडरो से बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू क्षेत्र में दिनांक 13 तारीख...

JharkhandRanchi

रांची में मूसलाधार बारिश, घंटों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Khabar365newsराँची। राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज...

JharkhandRamgarh

गोला सब्जी मंडी व्यापारियों और किसानों ने उपायुक्त को सौंपा बाजार का प्रस्तावित नक्शा

Khabar365newsगोला रामगढ़ । उपायुक्त महोदय को गोला सब्जी मार्केट को लेकर नक्शा...

BreakingJharkhand

3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को किया गया रद्द

Khabar365newsनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी के बाद 3...