झारखंड

जैक पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने की छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

JAC Paper Leak: जैक प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने सोमवार सुबह चार बजे नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित एक घर में छापेमारी की गयी। यह छापेमारी 10 बजे तक चली।यहां छापेमारी कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में की गयी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।इस छापेमारी में जैक पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड समेत छः युवकों को गिरफ्तार किया गया। इधर छापेमारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ कोडरमा ले गयी है। इस बाबत कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया की जैक दसवीं बोर्ड के पेपर लीक मामले में छापेमारी की गयी है। इस छापेमारी में छः युवकों को गिरफ्तार किया गया है ,जो न्यू बरगंडा स्थित एक मकान में रहकर पढ़ाई करने के साथ पेपर लीक करने में शामिल थे। इसमें से एक मास्टरमाइंड भी शामिल है। उन्होंने बताया की यहां से भारी मात्रा में साइंस के प्रश्नपत्र भी बरामद हुए है। साथ ही यंहा से पुलिस ने कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्नपत्र भी बरामद किये है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...