Hazaribagh

24 घंटे के अंदर पेलावल पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को धर दबोचा

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना बीते दिन सोमवार को घटी थी। आरोपी 20 वर्षीय मो तहसीन (पिता मो हसीब) पेलावल थाना क्षेत्र के गदोखर रोड का रहने वाला जो कि फरार था पर पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की सूझबूझ से आरोपी ज्यादा देर तक बच नहीं पाया और 24 घंटे में उसे गिरफ्तार करके पेलावल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है बता दे की पीड़िता चौथी वर्ग की छात्रा है, जो गदोखर रोड के एक उर्दू अरबी पढ़ाने वाले शिक्षक मो हसीब के यहां एक साल से ट्यूशन ले रही थी और कभी उसके बदले उसके छोटे पुत्र मो तहसीन ट्यूशन पढ़ाता था। पीड़िता के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे मुझे तैहसीन अपने कमरे में बुलाया पढ़ाई की कुछ बातचीत की अचानक मुंह में दुपट्टा लपेट दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर आयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंच कर सारी जानकारी दी। उसके बाद उसे तुरंत थाना द्वारा मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस बाबत पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म की घटना घटी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला जिसकी कांड संख्या 53/25 दिनाँक 25/02/2025 धारा 65(1) BNS and 4/6 POCSO ACT के प्राथमिकी अभियुक्त मो तहसीन अंसारी दर्ज की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...