BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची आश्रम में साधु समेत दो की हत्या के मुख्य आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छीनने का किया प्रयास, लगी गोली

Share
Share
Khabar365news

चान्हो : चान्हो थाना में स्थित आनंद मार्ग में छह मार्च की रात लूटपाट करने पहुंचे अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के मुख्य अभियुक्त मो. प्रिंस को रांची पुलिस ने मंगलवार की रात बीआईटी थाना क्षेत्र से पकड़ा। उसकी निशानदेही ही पर पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार का खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान प्रिंस पुलिस की अभिरक्षा से भगाने के उद्देश्य से हथकड़ी पकड़े सिपाही को धक्का देकर चान्हो थाना प्रभारी का पिस्टल छिनने का प्रयास किया bइस दौरान पिस्टल से गोली चलने से अपराधी प्रिंस के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक अपराधी ने बीते 10 मार्च को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। सभी अपराधियों ने पातकोई जंगल में बैठकर आश्रम में लूटपाट करने की योजना बनाई थी, इसके बाद सभी आश्रम पहुंचे। इसके बाद अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। राजेंद्र को तीन गोली मारी गई है। जबकि मुकेश को एक गोली मारी गई है। राजेंद्र यादव कुछ दिनों से आश्रम में साधु मुकेश साह के साथ ही रहता था। घटना के वक्त दोनों मृतक आश्रम की दूसरी मंजिल में साथ में थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...