Home Crime चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर फिसला, चपेट में आने से दर्दनाक मौत
CrimeJharkhandLATEHAR

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर फिसला, चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Share
Oplus_131072
Share

लातेहार : के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मेला देखकर लौट रहा था। मृतक की पहचान छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आरपीएफ को घटना की सूचना रात करीब एक बजे मिली। इसके बाद जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...