DelhiEconomy/buisnessJharkhandNationalNew Delhi

राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य की विकास योजनाओं, वर्तमान विधि-व्यवस्था और जनकल्याणकारी पहलों पर विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति केंद्रीय गृह मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहल का संकलन है। पत्रिका के प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।

राज्यपाल श्री गंगवार ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए समावेशी और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आमजन से संवाद, भागीदारी और सहयोग के माध्यम से ही सुशासन को प्रभावी बनाया जा सकता है।

राज्यपाल ने राज्य में विकास को गति देने के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग विशेषज्ञों से नियमित रूप से सुझाव प्राप्त किए।

राज्यपाल महोदय ने पत्रिका में शामिल अपनी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

राज्यपाल ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में प्रचारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत से परिचित कराने की पहल की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...