झारखंडब्रेकिंग

करंट से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

Share
Share
Khabar365news

रामगढ : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप शनिवार को करंट की चपेट में आने से स्थानीय निवासी भोला यादव का एक दुधारू भैंस की मौत हो गयी. जो हाल ही में एक बच्चे को जन्म दी थी. बताया जाता है कि मवेशी की मौत से किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगी किसान ने इसकी जानकारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और बिजली विभाग को देते हुए मुआवजे की मांग की है. किसान के अनुसार सुबह-सुबह भैंस रजरप्पा प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी में चर रही थी.

बीते दिन हुई बारिश के कारण बिजली पोल के पास जलजमाव हो गया था. यहां पर जमीन में गाड़े गये तार के संपर्क में भैंस आ गयी. तार में अर्थिंग आ जाने से मवेशी उक्त तार में उलझ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि मवेशी तार के संपर्क में आने के बाद आसपास के लोग गोपाल महतो, देव कुमार, राशिक तांती, प्रयाग मांझी ने कोशिश तो बहुत की लेकिन मवेशी को बचा नहीं पाए. उक्त बिजली खंभे से 220 वोल्ट का बिजली का तार गुजरा है, जो किसी कारण उक्त खंभे में विद्युत प्रभावित हो रही थी. इस दौरान बिजली सप्लाई बंद कर मवेशी को वहां से हटाया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...