Home झारखंड मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि का कैसे करें बेहतर उपयोग, सखी मंडल की दीदियां बतायेंगी
झारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि का कैसे करें बेहतर उपयोग, सखी मंडल की दीदियां बतायेंगी

Share
Share

रांची : झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को मिलनेवाली सम्मान राशि से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए रांची जिला में कार्य किये जायेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आनेवाले समय में सार्थक प्रयास किये जायेंगे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 25.03.2025 को ऑनलाइन बैठक करते हुए योजना अंतर्गत वर्ष में प्रत्येक लाभुकों को मिलनेवाली 30 हजार सम्मान राशि के सदुपयोग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के लिए मुर्गी पालन, अण्डा एवं डेयरी उत्पादन कैसे लाभकारी हो सकते हैं इसके लिए कार्ययोजना बनायें।

पोल्ट्री फार्मिंग से पोषण, स्वावलंबन एवं समृद्धि
उपायुक्त -सह- ज़िला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जो राशि लाभुक मंईयां के खाते में जा रही है उसका सदुपयोग करके महिलाएं सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही राशि को कई गुना कर सकती हैं। इस कार्य में जिला प्रशासन द्वारा किस प्रकार से सहयोग दिया जा सकता है इसकी विवेचना की जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस दिशा में पोल्ट्री फार्मिंग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पोल्ट्री फार्मिंग से महिला स्वावलंबन की दिशा में बहुआयामी लाभ प्रत्येक परिवार को प्राप्त होंगे। इससे किशोरियों के पोषण, महिलाओं के स्वावलंबन एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीपीएम जेएसएलपीएस को उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ रविवार को बैठक करने के भी निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि रविवार को अपराह्न 1:00 बजे से बैठक कर सखी मंडल समूह, सीएलएफ, ग्राम संगठन बैठक कर इस दिशा में आगे बढ़ने हेतु ठोस कार्यप्रणाली तैयार करें।
योजना का प्रभावशाली क्रियान्यवन संपूर्ण जिला प्रशासन का दायित्व
बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का धरातल पर प्रभावशाली क्रियान्यवन सम्पूर्ण जिला प्रशासन का दायित्व है। लाभुकों के बीच योजना को लेकर सकारात्मक फीडबैक जाये इसे जिला प्रशासन की टीम को सुनिश्चित करना है। जिन लाभुकों के खाते में सम्मान राशि नहीं आयी है उन्हें बतायें कि सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा।

लाभुकों के सत्यापन पर फोकस का निर्देश
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा योजना अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाडी सेविका अपने-अपने क्षेत्र में लाभुकों के सत्यापन का कार्य करें और प्रखण्ड-अंचल कार्यालय से सत्यापन कार्य की मॉनिटरिंग करते हुए रिकार्ड संधारित किया जाये। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ-सीओ और शहरी क्षेत्र में जोनल मैनेजर यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्यापन के दौरान सेविकाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, उन्हें डराने धमकाने जैसी घटनाएं न हो, आंगनबाड़ी सेविका को किसी तरह की सहायता की आवश्यकता हो तो फौरन उपलब्ध करायें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन प्रपत्र का वितरण सुचारु रुप से हो इसके लिए बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बीडीओ-सीओ एवं नगर निगम के सहायक प्रशासक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...