Home Hazaribagh नूरा में रामनवमी और ईद मिलन समारोह: सौहार्द और एकता का संदेश
Hazaribagh

नूरा में रामनवमी और ईद मिलन समारोह: सौहार्द और एकता का संदेश

Share
Share

रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव ने अतिथियों और सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

हजारीबाग: नूरा निगरानी समिति के सौजन्य से वार्ड विकास केंद्र नूरा में रामनवमी एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने एकता का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम बैद्यनाथ कामती, सदर सीओ मयंक भूषण, डीवाई एसपी सीसीआर मनोज कुमार, सदर इंस्पेक्टर नवल किशोर और लोहसिंघना थाना प्रभारी पन्नू कुमार उपस्थित रहे। इनके अलावा, नूरा निगरानी समिति के अध्यक्ष बॉबी कुमार, सचिव मोहम्मद शौकत, कोषाध्यक्ष मक्सीर आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम, उप सचिव नवल किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष अमीर अल्ताफ, उपसचिव राजेश यादव, संरक्षक विजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद एवं सदस्य प्रकाश राणा, सुनील राणा, भीकु महतो सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष एवं संरक्षक, नूर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र गोप, शंकर राणा, मो. अनीस, अंसार आलम, मोहम्मद शमशेर, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, अर्जुन कुमार, नीरज कुमार सहित मोहल्ले के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम बैद्यनाथ कामती ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। डीवाई एसपी मनोज कुमार ने नूरा में पूर्व से चली आ रही एकता की मिसाल को दोहराने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान महासमिति अध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने समिति एवं पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉबी कुमार ने की, जबकि मंच संचालन मक्सीर आलम ने किया।

यह आयोजन समाज में मेल-जोल और पारस्परिक प्रेम को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन उदाहरण बना, जिससे यह संदेश गया कि सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर सौहार्द और भाईचारे को मजबूत कर सकते हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...