रांची// झारखंड में कई शहरों में ईडी की रेड शुरू हुई है, रांची के अलावा कई अन्य शहरों में ईडी के रेड की सूचना है। राजधानी रांची में बरियातू इलाके में 3 से ज्यादा स्थानों पर रेड चल रही है, जबकि रांची के लालपुर और पीपी कंपाउंड में भी रेड चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। जिनके यहां छापेमारी चल रही हैं, उनमें अधिकांश वे लोग हैं जो मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हुए है।
Leave a comment