झारखंडब्रेकिंग

ATS की टीम में फेरबदल, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर समते इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें झारखंड एटीएस से हटाकर रामगढ़ जिले में भेजा गया है। पीके सिंह के साथ झारखंड पुलिस के कई अन्य अफसरों और जवानों का भी तबादला हुआ है। इस संबंध में डीआईजी कार्मिक द्वारा आदेश जारी किया गया है। 
इंस्पेक्टर पीके सिंह को खास तौर पर उनकी बहादुरी और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। अब उनका तबादला उस जिले में हुआ है, जहां कभी गैंगस्टर अमन साहू का खौफ था। बताया जा रहा है कि अमन साहू की मौत के बाद भी उसके कुछ गुर्गे इस इलाके में सक्रिया हैं। 

एटीएस से रामगढ़, बोकारो और अन्य जिलों में भेजे गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट इस प्रकार है 
इंस्पेक्टर डॉ. पीके सिंह – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर सूबेदार यादव – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा – एटीएस से रामगढ़  
हवलदार राकेश कुमार – जामताड़ा से रामगढ़  
हवलदार राजीव कुमार – लोहरदगा से रामगढ़  
आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम – एटीएस से रामगढ़  
आरक्षी मंतोष कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी विजय कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी उत्तम कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी मुकेश कुमार रजवार – एटीएस से रामगढ़  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...