झारखंडब्रेकिंग

फ्लॉप रैली देख हेमंत व झामुमो का  नाम भूल गए खड़गे : आजसू पार्टी

Share
Share
Spread the love

आजसू पार्टी ने कांग्रेस की रांची में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को महज एक राजनीतिक नाटक की संज्ञा दी है। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस की यह रैली फ्लॉप रही और उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। इसी सदमे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम तक भूल गए और झामुमो को जेजेएम बता दिया।

आजसू नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा का ढोंग रचने वाली कांग्रेस यह भूल रही है कि उसने अपने शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया और अपने स्वार्थ के लिए संविधान का 80 बार संशोधन किया। कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए देश में आपातकाल लगाकर दमन किया।डॉ भगत ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों, और गरीबों के अधिकारों को लगातार अनदेखा किया। आजसू पार्टी संविधान के मूल्यों में पूर्ण विश्वास रखती है और हम मानते हैं कि संविधान की सच्ची रक्षा तब होगी, जब झारखंड के लोगों को उनका हक, सम्मान, और विकास मिलेगा।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस ने दो दो बार 1963 और 1993 में झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी कर झारखंडियों को हक से वंचित रखा। कांग्रेस की यह रैली संविधान बचाने के नाम पर केवल एक दिखावा है, जिसके पीछे उनका मकसद 2024 के विधानसभा चुनाव की हार को छिपाना और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर लोगों को भटकाना है। आजसू पार्टी झारखंड के हितों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, और हम किसी भी राजनीतिक दल को जनता के सामने झूठे वादों के साथ नाटक करने की इजाजत नहीं देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
Biharबिहारब्रेकिंग

रोहतास के फल मंडी में लगी भीषण आग, हो गया लाखों का नुकसान

Spread the loveरोहतास में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक फल मंडी बाजार...

GIRIDIHझारखंड

बराकर नदी में डूबा किशोर, शव दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला

Spread the loveगिरिडीह के सरिया प्रखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजदह धाम...