झारखंडब्रेकिंग

युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है- सरयू राय

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि किसी भी लड़ाई की परिणति युद्धविराम ही होती है। एक बयान में सरयू राय ने कहा कि 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ तो उसमें भी युद्धविराम ही हुआ। इस युद्धविराम में किसने क्या खोया, क्या पाया, इसमें आम जनता में बहस होती है।

सरयू राय ने कहा कि अभी भारत की जनता के मन में यह बात आ गई थी कि पाकिस्तान हमारे ऊपर हमला कर रहा है, आतंकवादी भेज रहा है। युद्धविराम से आतंक की समस्या का समाधान निकल जाता है तो युद्धविराम बेहतर है। मगर ये युद्ध कितना हुआ कि युद्धविराम हो गया? ये समझना बेहद मुश्किल है।

उन्होंने आगे कहा कि ये औपचारिक युद्ध नहीं था। इसमें अमेरिका ने दखलंदाजी की होगी।लेकिन मुद्दे अभी भी जिंदा हैं। पाकिस्तान इसे कितना मानेगा? नहीं मानेगा तो आप फिर से उठ खड़ा होंगे या नहीं, ये विवेचना का विषय है।कहा कि मुख्य सवाल ये है कि हमारा राष्ट्रीय हित इससे कितना सधेगा? भारत की जनता ने सरकार से जो उम्मीदें लगाई थीं, वो इस युद्धविराम से कितना पूरी होती हैं, उसी के आधार पर इसकी सार्थकता का आकलन होगा। केंद्र के इस बयान पर कि अब हमारे ऊपर कोई भी आतंकी हमला होगा तो भारत उसे एक्ट ऑफ वार मान कर फौजी कार्रवाई करेगा, राय ने कहा कि यह स्वागत योग्य है। अब भारत को फ्री हैंड मिल गया है। अब भारत को हर आतंकी हमले का जवाब देने की पूरी आजादी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...