Home झारखंड JSSC CGL Exam 2023 : CID की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी प्रश्नपत्र के नाम पर उम्मीदवारों से वसूले गए 20-20 लाख
झारखंडब्रेकिंग

JSSC CGL Exam 2023 : CID की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी प्रश्नपत्र के नाम पर उम्मीदवारों से वसूले गए 20-20 लाख

Share
Share

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों से फर्जी प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर 20-20 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश सीआईडी की जांच में हुआ है, जिसमें अवैध वसूली और धोखाधड़ी के पक्के सबूत मिले हैं। जांच में सामने आया कि इस घोटाले की साजिश में आईआरबी का जवान कुंदन कुमार उर्फ मंटू शामिल था। उसने अपने अन्य साथी जवानों को एजेंट बनाकर परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई थी। मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी ने असम राइफल्स के जवान रामनिवास राय और उसके भाई निवास राय के जरिए कुंदन से संपर्क साधा था। कुंदन की पत्नी कंचन के बैंक खातों का इस्तेमाल पैसों के लेनदेन के लिए किया गया।इन खातों से रामनिवास के भतीजे कविराज उर्फ मोटू को 2.90 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

सीआईडी ने बताया कि कुंदन और संदीप ने अभ्यर्थी अरविंद कुमार को मोबाइल पर धमकी देकर पैसे मांगे थे। अरविंद ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सीआईडी को सौंपी है। आरोपियों ने उसे नेपाल के वीरगंज ले जाकर प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा दिया था। जांच के दौरान कुंदन और कौशलेश कुमार के मोबाइल से 28 अभ्यर्थियों की सूची मिली है। इनमें से 10 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों को बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी और रक्सौल होते हुए वीरगंज ले जाया गया, जहां उन्हें सामान्य ज्ञान के 100 से 120 प्रश्न और उत्तर याद करवाए गए थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

भूषण बाड़ा मामले पर आलमगीर आलम का बयान,

झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

बोड़ाम के सबर टोला में मलेरिया-पीलिया का प्रकोप,

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताजनक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को,

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य विधानसभा का दो...