Hazaribagh

पीडीएस डीलरों के साथ एमओ ने किया समीक्षात्मक बैठक

Share
Share
Khabar365news

डीलरों को वितरण से सम्बन्धित दिया गया आवश्यक निर्देश

कार्डधारियों को जून में मिलेगा जून, जुलाई व अगस्त का राशन

कटकमसांडी (हजारीबाग) गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के तमाम डीलरों के साथ एमओ शौकत सरवर ने समीक्षात्मक बैठक कर खाद्यान्न वितरण से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होने जन वितरण के दुकानदारों को सरकारी निर्देश के मुताबिक स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन उठाव कर जून माह मे कार्डधारियों को तीन माह का राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बताया कि माह जून व जुलाई का राशन 01 जून से 15 जून तक व माह अगस्त का राशन 30 जून तक लाभार्थियों को हर हाल में वितरित करना है। यदि लाभार्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक राशन का उठाव नही किया गया तो राशन से वंचित हो सकते हैं, जिसका जिम्मेदार लाभार्थी खुद होंगे। बैठक में एमओ श्री सरवर ने डीलरों को मृत व्यक्तियों की पहचान कर कार्ड से नाम हटाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अब जिले में नाम जुड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीलरों को कार्डधारियों का केवाईसी कराने पर जोर देने की भी बात कही गई। मौके पर प्रेमचंद प्रसाद, मुरलीधर सिंह, सरदार खान, सुरेंद्र पासवान, कुंवारी बखला, सम्पति देवी, शिव प्रसाद सिंह, बबलू अंसारी, मो.एकराम अंसारी, सूदन मेहता सहित प्रखंड के तमाम जनवितरण के दुकानदार मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...