ChatraHazaribaghझारखंड

जेल में बंद छात्र की जगह दोस्त दे रहा था परीक्षा पकड़ा गया

Share
Share
Khabar365news

चतरा कॉलेज परीक्षा केंद्र में बीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। मामला यह है कि बिहार की जेल में अवैध शराब के मामले में बंद छात्र कामेश्वर कुमार की जगह उसका दोस्त दीपक कुमार यादव परीक्षा दे रहा था। दीपक इससे पहले लगभग सभी विषयों की परीक्षा दे चुका था, लेकिन अंतिम दिन वीक्षक को उस पर शक हुआ। जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

क्या हुआ मौके पर

फर्जी छात्र दीपक से घंटों पूछताछ की गई
एडमिट कार्ड की जांच में गड़बड़ी सामने आई
असली छात्र कामेश्वर कुमार को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया
दीपक से बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया गया
आगे की कार्रवाई विनोबा भावे विश्वविद्यालय के निर्देश पर की जाएगी

परीक्षा नियंत्रक विवेक आशीष बाखला ने बताया कि, “एडमिट कार्ड में दर्ज छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है और फर्जी परीक्षार्थी से बॉन्ड लिखवाकर छोड़ा गया है। अब आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा तय की जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...