BiharPatnaबिहारब्रेकिंग

थाने में युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर की आत्मदाह करने की कोशिश, यहां का है मामला

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना के पाटलिपुत्र थाने में पहुंचे अंकित नाम के एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई।  दरअसल, पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर शक्ति नगर के रहने वाले अंकित कुमार के साथ मारपीट का मामला था।

अंकित ने एक दुकान पर काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। बताया जाता है कि 29 मई को अंकित ने पाटलिपुत्र थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवक ने कमलेश कुमार, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, दीपू कुमार और रौशन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार मदद की गुहार लगाने के बाद भी पुलिस अंकित की बातों को गंभीरता से नहीं ले रही थी। जिसके बाद अंकित ने थाना परिसर में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि थाने में तैनात जवानों ने अंकित को समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने अंकित को आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी। उसके बाद उसे समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...