Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग डीसी के नाम से दोबारा बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नाम से एक बार फिर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह पिछले एक महीने में दूसरी बार हुआ है जब उपायुक्त के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल तैयार की है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की अपील की है।

इससे पहले भी हजारीबाग की तत्कालीन उपायुक्त नैंसी सहाय के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए जाने की घटना हो चुकी है। ऐसे मामलों में साइबर ठग आम लोगों से जुड़ने के बाद पैसे की मांग कर सकते हैं या अन्य धोखाधड़ी कर सकते हैं। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही किसी प्रकार का व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें। साथ ही, किसी भी स्थिति में पैसे की लेन-देन से बचें और इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा की अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारें,किसी भी प्रोफाइल से मांगी गई राशि को न भेजें,सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें,संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...