Ranchiझारखंडब्रेकिंग

 जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर IG की बैठक, तैयार होगा अपराधियों का डाटाबेस;  साइबर क्राइम पर खास नजर 

Share
Share
Khabar365news

रांची : आज रांची स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, नगर, ग्रामीण और यातायात पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे। बैठक में रांची जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
•    जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना जुटाने और उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


•    संगठित अपराध पर विशेष ध्यान देते हुए उनके खिलाफ रोकथाम के उपाय और निगरानी की बात कही गई। गिरोह के सरगनाओं, उनके सहयोगियों और आश्रय देने वालों का पूरा डाटाबेस तैयार करने को कहा गया। साथ ही फरार अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (जैसे वारंट, इश्तेहार, कुर्की) करने के निर्देश दिए गए।
•    जेल से संचालित हो रहे अपराधी गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।

•    शहर में सिटी सीलिंग प्वाइंट लागू करने और सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
•    जनता के प्रति संवेदनशील और शालीन व्यवहार (जनोन्मुखी पुलिसिंग) अपनाने पर जोर दिया गया। थाने आने वाले पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया।


•    महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की अच्छे स्तर पर और समय पर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए।
•    अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, सेवन और अफीम की खेती के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और आम जनता को जागरूक करने को कहा गया। साथ ही इनकी स्थानीय और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
•    शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी निर्देश दिए गए।


•    साइबर अपराधों पर विशेष निगरानी और अच्छे स्तर की जांच के निर्देश दिए गए। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से अधिकतम अपराधियों की गिरफ्तारी करने को कहा गया।
•    पुराने लंबित मामलों को समय पर निपटाने का लक्ष्य तय किया गया।
•    जनता की शिकायतों (CPGRAMS पोर्टल) का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा गया।


•    थाने स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
•    थाना परिसरों को साफ-सुथरा रखने के लिए, शहर के बाहरी थानों में केंद्रीकृत मालखाना बनाने की योजना पर काम करने को कहा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...