Home Bihar बेतिया के नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, खोजबीन जारी 
Biharब्रेकिंग

बेतिया के नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, खोजबीन जारी 

Share
Share

बिहार के बेतिया में नहर में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। जिसके बाद SDRF की टीम मौके पर पहुँच कर दोनों लापता युवकों की खोज जारी कर दी है। इस घटना के बाद गाँव के लोगों में कोहराम मच गया है। घटना बिहार के बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के तिरहुत कैनाल नहर का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना उस दौरान हुई जब गर्मी से निजात पाने के लिए तीन दोस्त नहर में नहाने के लिए गए थे। तीन में से दो दोस्त एक को मोबाईल फोन थमा कर वीडियो बनाने को बोलकर नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए। डूबते देखकर तीसरे दोस्त ने शोर करना शुरू कर दिया जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी युवक गहरे पानी में डूब चुके थे। दोनों में से एक युवक काली बाग थाना क्षेत्र के उतरवारी के पोखरा निवासी सत्य प्रकाश पटेल के 16 वर्षीय पुत्र रौशन पटेल और दूसरा युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परबतिया  टोला के निवासी राजेश राम के 17 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार है। 


घटना की जानकारी 112 की टीम पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद खोजबीन जारी है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...