DHANBADधनबादब्रेकिंग

धनबाद में किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, हाथ पैर बंधे थे

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक की पहचान चंदूडीह गांव के निवासी सनाउल अंसारी (16 वर्ष) के रूप में हुई। सनाउल के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगी थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले पर दबाने का निशान था। प्रतीत हो रहा था कि कई लोगों ने मिलकर पहले किशोर से मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव जब्त कर लिया है। आज पोस्टमार्टम होगा। 

सनाउल अंसारी 10वीं  में पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। वह तीन जून को गोविंदपुर बाजार जाने की बात कहकर गांव के ही असगर अंसारी के साथ घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। चार जून को पिता कुद्दुस अंसारी ने गोविंदपुर पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली और जांच में जुट गयी। जांच चल ही रही थी कि गुरुवार शाम चार बजे पुलिस को एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पता चला कि वह शव सनाउल अंसारी का था। घटनास्थल पर डीएसपी शंकर कामती भी पहुंचे।  

पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि दुश्मनी के कारण सनाउल अंसारी की हत्या की गयी होगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...