Home PALAMU पलामू में पुल से नीचे गिरी बाइक, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत
PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में पुल से नीचे गिरी बाइक, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-75 पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के पास गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 2 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजबली भुइयां (निवासी-सरजा, सतबरवा) और रूपदेव उरांव (निवासी-झाबर, लेस्लीगंज) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाजार करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, रूपदेव की हालत गंभीर देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MRMCH) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर बुरा हाल था। 

वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और पुल पर नियंत्रण खो देने के कारण नीचे गिर गई। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि अगर समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...