Home Ranchi रांची में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Share
Share

रांची : रांची में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गांव में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन में गांव का ही कर्मदेव उरांव भी आया था। घरवालों के अनुसार वह बच्ची को बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर बगीचे में ले गया और रेप किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर आई, तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की बिगड़ती स्थिति देखकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर अखरा स्थल के पास रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर चान्हो पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...