Jharkhandदेश - विदेश

ट्राफिक पुलिस द्वारा अचानक वाहन रोकने पर महिला बाइक से गिरी। नाराज़ लोगों ने भुरकुंडा थाना चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्राफिक पुलिस द्वारा गलत तरीके से वाहन रोकने पर बाइक से महिला के गिरने पर लोगों में नाराजगी हाई बोल्टेज नोंकझोंक

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना चौक स्थित चैकिंग के दौरान महिला के गिरने पर आज स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक मेन रोड जाम कर नारेबाजी की गई।इस बीच ट्राफिक पुलिस और जनता के बीच हाई बोल्टेज नोंकझोंक देखने को मिला।मिली जानकारी अनुसार आज भुरकुंडा थाना चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस हेमलेट की जांच कर रही थी। बिना हेलमेट के बाइक सवारों से जुर्माना वसूला जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति और एक महिला बाइक से जा रहे थे इस बीच घात लगाए ट्रैफिक पुलिस ने अचानक बाइक रूकवाने के लिए बाइक के पीछे का हिस्सा पकड़ लिया।जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से नीचे गिर गई इस बीच महिला को हल्की चोटें भी आई। यह देख आसपास के लोग जमा हो गये और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी करने लगे। आपको बताते चलें कि भुरकुंडा थाना चौक स्थित ट्राफिक पुलिस द्वारा जांच अभियान के दौरान हमेशा विवाद देखने सुनने को मिला है। स्थानीय लोगों ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा भुरकुंडा ग्रामीण क्षेत्र है और ग्रामीणों के बीच बाजार ताकि लोग छोटे स्तर पर अपना रोजगार से जुड़ा रहे। लेकिन जबसे ट्राफिक पुलिस द्वारा भुरकुंडा थाना चौक स्थित चैकिंग अभियान चलाया जा रहा तब से भुरकुंडा बाजार बहुत प्रभावित हुआ है और चैकिंग अभियान के कार्य बाजार का अर्थ व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता है जिस कारण छोटे मोटे दुकानदारों को भी रोजी रोटी पर आफ़त आ चुकी है।जिला पुलिस को भुरकुंडा थाना चौक के जगह किसी दुसरे स्थान को चयनित करना चाहिए जिससे बाजार पर प्रभाव ना पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने किया डीजल लोको शेड, पतरातु का निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के उप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रथ यात्रा के अवसर पर किला मंदिर में बांके बिहारी-राधा रानी के विशेष श्रृंगार के दर्शन

Khabar365newsशहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी-राधा रानी किला मंदिर में...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में रातभर चला पुलिस का सघन अभियान: होटल, लॉज, रेलवे-बस स्टैंड पर जांच, 2 माह में 750 वारंट किए निष्पादित

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के...