झारखंडब्रेकिंग

धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर JSCA ने किया भव्य सम्मान समारोह

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने आज एक विशेष समारोह का आयोजन कर एमएस धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उपलब्धि का जश्न मनाया। 2025 के बैच में धोनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर लॉर्ड्स में घोषित किया गया, जिससे उनके क्रिकेट में अतुलनीय योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

एमएस धोनी ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान को क्रिकेट जगत आज भी मिसाल के रूप में देखता है।

JSCA द्वारा आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष सहित समिति के कई वरिष्ठ सदस्य और संघ के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धोनी की उपलब्धियों का सम्मान किया और उन्हें झारखंड का गौरव बताया।
समारोह में वक्ताओं ने धोनी को न केवल एक महान खिलाड़ी, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। JSCA ने कहा कि धोनी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और इससे झारखंड में क्रिकेट को और भी मजबूती मिलेगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...